खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

30 श्रद्धालु अयोध्या धाम हुए रवाना
29-Jun-2024 3:52 PM
30 श्रद्धालु अयोध्या धाम हुए रवाना

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 29 जून। खैरागढ़ -छुईखखदान-गंडई के 30 रामभक्तों को जनप्रतिनिधियों ने सुबह 8.50 बजे हरी झण्डी दिखाकर गाड़ी को रवाना किया। ये श्रद्धालू कार से खैरागढ़ से दुर्ग फिर दुर्ग से विशेष ट्रेन से अयोध्या पहुंचेंगे। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना दी। 

श्रद्धालुओं ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि इस योजना से हम लोगों का श्रीराम के दर्शन करने का सपना पूरा हो रहा है। उल्लेखनीय है की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य के राम भक्तों के लिए नि:शुल्क अयोध्याधाम में श्रीराम के दर्शन कराने हेतु श्रीरामलला दर्शन योजना की शुरूआत की गई है, जिसके तहत् विशेष ट्रेन के माध्यम से प्रत्येक जिलों से श्रद्धालुओं का चयन कर उन्हें रामलला के दर्शन हेतु ले जाया जा रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news