खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

मोदी सरकार की बड़ी जीत, विक्रांत ने जताया आभार
09-Jun-2024 3:35 PM
मोदी सरकार की बड़ी जीत, विक्रांत ने जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 9 जून।
प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य विक्रांत सिंह ने राजनांदगांव लोकसभा चुनाव में सांसद संतोष पाण्डे की जीत हासिल करने पर बधाई दी है व खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की समस्त जनता का आभार जताया है।
श्री सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल के दौरान ऐतिहासिक कार्य किये है जिसमेंअंत्योदय की भावना को रखकर सभी वर्गों का पूरा ध्यान रखा गया है। तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान देश के आर्थिक स्थिति हो या अन्य विकास कार्यो में ऐतिहासिक कार्य करेंगे। इसी तरह छत्तीसगढ़ में घोटालेबाज कांग्रेस सरकार को जनता ने 2023 के विधानसभा चुनाव में बाहर का रास्ता दिखा दिया व भाजपा के ऊपर भरोषा जताते हुए छत्तीसगढ़ की कमान सौंपी है, जिसमें प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय की सरकार ने प्रदेश की जनता के लिए महज 4 महीनों में ऐतिहासिक कार्य किया है जिसमे 5 साल से भूपेश बघेल द्वारा रोके गए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 18 लाख ग्रामीण परिवारों को पक्के मकान की स्वीकृति दिलाने का काम किया है, वहीं किसानों को 3100 रुपये में धान की खरीदी करके एकमुश्त अंतर की राशि देने का अभूतपूर्व कार्य किया गया है वहीं महिलाओं को 1 हजार रुपए प्रतिमाह सीधे उनके खाते में देने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है जिसके चलते लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा पर अपना विश्वास जताया है।

खैरागढ़ विधानसभा में भाजपा लोकसभा से प्रत्याशी संतोष पाण्डे के लिए खैरागढ़ शहर, ग्रामीण, छुईखदान, गंडई सहित साल्हेवारा मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से लोकसभा चुनाव में बढ़त मिलने पर श्री सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया है तथा श्री सिंह ने कहा कि खैरागढ़ - छुईखदान- गंडई जिले के विकास के लिए भाजपा सदैव अग्रसर है व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्रियो से मिलकर खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिले के विकास के लिए लगातार प्रयास किये जायेंगे व नए जिले को नए स्वरूप में सँवारा जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news