दन्तेवाड़ा

15 घंटे बाद बचेली-दंतेवाड़ा मार्ग बहाल
26-Apr-2023 10:19 PM
15 घंटे बाद बचेली-दंतेवाड़ा मार्ग बहाल

तेज बारिश के कारण नवनिर्मित पुल के पास अस्थाई मार्ग बह गया था
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 26 अप्रैल।
मंगलवार की रात हुई तेज बारिश के कारण बचेली-दंतेवाड़ा मुख्य मार्ग कुम्हारास के पास अस्थाई मार्ग बह गया था, जिसे बहाल होने में 15 घंटे से अधिक का समय लग गया।
 
दरअसल, बचेली से दंतेवाड़ा जाने वाली मार्ग पर सातधार व कुम्हाररास के पास छोटी डोंगरी के समीप नाला पर नवनिर्मित पुल निर्माण होने पर डायसर्वन करते हुए अस्थाई मार्ग बनाया गया है, जो मंगलवार की रात हुई तेज बारिश के कारण बह जाने से रास्ता बंद हो गया। दोनों ही तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही।


 
यह मार्ग दंतेवाड़ा से नकुलनार होते हुए सुकमा, दोरनपाल, कोंटा व हैदराबाद को जोड़ता है। साथ ही दंतेवाड़ा मार्ग सातधार होते हुए बैलाडीला को जोड़ता है। घंटों मार्ग बंद रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई। अगले दिन बुधवार को दोपहर में मार्ग बहाल हो पाया।
 दंतेवाड़ा ट्रैफिक डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर, दंतेवाड़ा थाना प्रभारी अमित पाटले, भांसी थाना प्रभारी जय सिंह खुटे अपने दलबल के साथ रात से ही मार्ग बहाल कराने में लगे रहे।
  
गौरतलब है कि दंतेवाड़ा से भांसी तक मुख्य मार्ग पर पुल-पुलिया निर्माण कार्य चल रहा है। पुराने पुलिया को तोडक़र नया बनाया जा रहा है, जिसके लिए मार्ग को डायवर्ट किया गया है। तेज बारिश के कारण कई डायवर्ट व अस्थाई मार्ग प्रभावित हुए है। जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा से भांसी होते हुए बचेली किरंदुल तक इस मार्ग पर लगभग 73 छोट-बड़ेे पुलिया का निर्माण होना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news