गरियाबंद

शराब घोटाले के विरोध में भाजपा ने सीएम का पुतला फूंका
12-May-2023 8:53 PM
शराब घोटाले के विरोध में भाजपा ने सीएम का पुतला फूंका

नवापारा राजिम, 12 मई। शराब घोटाले के विरोध में भाजपा खोरपा मंडल के द्वारा खोरपा बस स्टैंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाया गया। इस दौरान पुलिस ने छीना झपटी करते हुए पानी से पुतला बुझाया।

सभा को भाजपा नेताओं अशोक बजाज , संतोष शुक्ल, पारसमणि साहू , राघवेंद्र साहू एवं नेहरू लाल साहू ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार घोटालों का दौर चल रहा है। सरकार ने शराबबंदी के नाम पर प्रदेश की जनता को धोखा देने का काम किया है, जबकि दिल्ली से बड़ा शराब घोटाला छत्तीसगढ़ में करके मुख्यमंत्री ने अपना वास्तविक चेहरा जनता को दिखा दिया है। शराबबंदी के जगह शराब घोटाले करके जनता के जेब में सेंध मारने का काम प्रदेश सरकार के नुमाइंदे कर रहे हैं।

 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज, जिला उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला, मंडल अध्यक्ष पारस मणि साहू, राघवेंद्र साहू, संचित तिवारी,आशीष सोनकर,महामंत्री नेहरू लाल साहू, माधव प्रसाद मिरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष हरीश चंद्र साहू ,देवकी साहू , युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि वर्मा,मनीष साहू, चंद्रकांत सोनकर ,अर्जुन धिवर,भेखराम साहू, प्रकाश नामदेव, खेलू राम साहू , शशिकांत साहू ,नरेंद्र कुर्रे , अजय गायकवाड़, गीतेश सेन, बैसाखू राम साहू , नरेंद्र साहू, नरोत्तम साहू, राजेंद्र साहू, महेश सोनवानी, लोकनाथ साहू, मानसिंह साहू, छबी साहू, देवेन्द्र साहू,मनीष रिगरी, पुराणिक साहू, सहित मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news