गरियाबंद

भाजपा का चलबो गौठान-खोलबो पोल अभियान, ग्रामीण अंचल के गौठानों में पहुंचे भाजपा कार्यकत्र्ता
23-May-2023 3:21 PM
भाजपा का चलबो गौठान-खोलबो पोल अभियान, ग्रामीण अंचल के गौठानों में पहुंचे भाजपा कार्यकत्र्ता

गौठानों में पानी, छाँव की भारी कमी, स्थिति काफी दयनीय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 23 मई।
’चलबो गौठान-खोलबो पोल’ अभियान के तहत भाजपा के नेता और कार्यकर्ता गौठानों का दौरा करके वहां की हकीकत जान रहे हैं। सोमवार को नवापारा भाजपा मण्डल क्षेत्र अंतर्गत अभियान के तहत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम प्रभारी राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में ग्राम पिपरौद, डोंगीतरई, आलेखूंटा, उमरपोटी, सोनेसिल्ली के गौठानों का निरिक्षण किया। वहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। 

इस अवसर पर प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का चलबो गौठान, खोलबो पोल एक सफल अभियान होगा। क्योंकि गौठान के नाम पर बड़े भ्रष्टाचार हुआ हैं। आज पांच गाँव में सुन्दरकेरा को छोडक़र किसी भी गाँव में व्यवस्था ठीक नहीं है। किसी भी गाँव में 300 की संख्या गौधन देखने को नहीं मिली। पूरे गौठान निर्माण में मनरेगा सहित 14वां व 15वां वित्त योजनाओं का उपयोग किया गया है। जिस मनरेगा के कार्य से 200-300 लोगों को काम मिलना चाहिए। वहां की राशि का उपयोग दूसरे काम में किया जा रहा है। गाँव के गौठान समितियों में कांग्रेसी कार्यकर्ताा ही समिति के अध्यक्ष के रूप मे मनोनीत है। गोबर खरीदी बिक्री मे कोई पारदर्शिता नहीं है। पंजीकृत गौ मालको की संख्या समझ से परे है। महिला समूह में कार्यरत किसी भो सदस्य को 10 हजार रूपये नहीं मिल रहा है। 

उन्होंने बताया कि पिपरौद, डोंगीतरई, आलेखूंटा व उमरपोटी में पानी के पर्याप्त साधन नहीं है। छाँव के भी उचित व्यवस्था नहीं है। गायों के पेयजल के लिए बने टैंक क्षतिग्रस्त हो चूके है। श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की यह मुहिम जरुर रंग लाएगी। प्रदेश सरकार गौठान के नाम पर जो भ्रष्टाचार का खेल, खेल रही है, वह सामने आएगा। आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक विजय गोयल ने कहा कि गौठानों में जाने से पता चला की हाथी के दांत दिखाने के कुछ और हैं, और खाने के कुछ और हैं। वास्तव में यह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। मैं तो कहूँगा की सत्ता पक्ष से जुड़े आसपास के ग्रामीण अंचल के लोगों को भी एक बार गौठान जा कर हकीकत का सामना करना चाहिए। 

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिनेश बॉबी कश्यप, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक विजय गोयल, प्रदेश भाजयुमो के विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन, जिला मंत्री परदेशी राम साहू, जनपद पंचायत सदस्य राजेश साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा से दयालु राम गाड़ा, पार्षद प्रसन्न शर्मा, बॉबी चावला, मयाराम साहू, मंडल महामंत्री नवल साहू, जिला पंचायत सदस्य चन्द्रकला ध्रुव, जनपद सदस्य कमलनारायण साहू, रायपुर जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष मुकुंद मेश्राम, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, पूर्व पार्षद दुकालू चक्रधारी, भूपेंद्र सोनी, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष चेतन साहू, द्विज साहू, अनस रिज़वी, सौरभ सिंटू जैन, संजीव टिंकू सोनी, धीरज साहू, प्रितेश साहू, भूषण सोना, वीरेंद्र साहू, शुभम सिंह, मुकेश निषाद, दिनेश टंडन, ईश्वरी देवांगन सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news