दन्तेवाड़ा
नशे में वाहन चलाया, चालक पर 15 हजार जुर्माना
31-May-2023 8:49 PM

दंतेवाड़ा, 31 मई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक पर न्यायालय ने 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस दंतेवाड़ा कार्रवाई कर रही है।
28 मई को यातायात के प्वाइंट पर लगे जवान ने एक वाहन को लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते पाए जाने से यातायात थाना में सूचित किया, जिसे यातायात पेट्रोलिंग द्वारा रोककर जांच किया गया।
जांच के दौरान वाहन ट्रक क्रमांक सीजी 17 केआर 5599 का चालाक भीमसेन कडती (37 वर्ष) कुम्हाररास का मौके पर ब्रिथ एनालाइजर से चेक किया, जो शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाया गया। वाहन को जब्त किया गया एवं 29 मई को सीजीएम न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने वाहन चालक पर 15000 का अर्थदंड किया गया।