गरियाबंद

भाजयुमो का नव मतदाता अभिनंदन अभियान शुरू
29-Jul-2023 3:06 PM
भाजयुमो का नव मतदाता अभिनंदन अभियान शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 29 जुलाई।
भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो मंडल, नवापारा द्वारा नव मतदाताओं को अभिनंदन पत्र के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कॉलेज के छात्र - छात्राओं को फस्र्ट वोट की अहमियत व महत्व के बारे में जानकारी दे रहे हैं। नव मतदाताओं का पूरे प्रदेश में भाजयुमो द्वारा अभिनंदन किया जा रहा है।

युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन ने कहा कि मतदान उन मौलिक अधिकारों में से एक है, जो हमारा देश हमें प्रदान करता है। लोकतंत्र की नीव मताधिकार पर ही रखी जाती है। जिस देश में जितने अधिक नागरिकों को मताधिकार प्राप्त रहता है, उस देश को उतना ही अधिक जनतांत्रिक समझा जाता है।देवांगन ने कहा कि देश के नागरिक का धर्म है कि वह मतदान में हिस्सा लें और किसी ईमानदार प्रतिनिधि को चुने जो देश का विकास कर सके। देश की कई समस्याओं जैसे बेरोजगारी, गरीबी इत्यादि को रोकने के लिए सही प्रतिनिधि का चयन करें। सभी नव मतदाताओं का एक वोट देश की तकदीर व तस्वीर को बदल सकता है। देश का विकास सर्वप्रथम जनता के हाथों में है, इसका सही उपयोग देश को ऊंचाइयों पर ले जा सकता है।
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने कहा कि देश को ईमानदार सरकार तभी प्राप्त होती है, जब सभी लोग मतदान करते हैं। मतदान नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवाज और अवसर देता है। पूर्व पार्षद भूपेंद्र सोनी ने कहा कि हर देशवासी को अपना अनमोल वोट देना चाहिए ताकि स्वस्थ सरकार का गठन हो सके और देश उन्नति की शिखर को हांसिल कर सके। उक्त अभिनंदन अभियान में पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल, युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, युवा नेता भूपेंद्र सोनी, सौरभ जैन, ईश्वरी देवांगन, राजू रजक, वीरेंद्र साहू, संतोषी कंसारी, करण एवं अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news