कांकेर

पैराडाइज स्कूल में वार्षिक खेलकूद शुरू
20-Nov-2023 9:52 PM
पैराडाइज स्कूल में वार्षिक खेलकूद शुरू

बच्चों ने बढ़-चढक़र लिया हिस्सा 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 कांकेर, 20 नवंबर।
पैराडाइज हायर सेकेण्डरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रारंभ हुआ।  जिसमें जूनियर एवं सीनियर ग्रुप के छात्र-छात्राओं ने 80 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़ 200 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, कबड्डी, खो-खो, लम्बी कूद, ऊंची कूद बास्केटबॉल में भाग लिया। 

सब जूनियर ग्रुप के लिये म्यूजिकल चेयर, स्पून रेस, पोटैटो रेस के अलावा टीम गेम्स कबड्डी में भाग लिये, जिसकी इन्चार्ज टीचर स्वाति गुप्ता, वर्षा रमानी, सरिता मिश्रा, कोमल साधवानी, अनामिका साहू रहीं।

 स्कूल के चार हाउसेस रेड हाउस, ग्रीन हाउस येलो हाउस,, ऑरेंज हाउस के छात्र आपस मे खेलकर विजेता एवं उप विजेता बनेगें। सीनियर एवं जूनियर वालीबॉल खेल सुकदेव सरकार, इतिश्री गोलुगिरी, दीपांजली, गोगोई आदि शिक्षकों द्वारा संपन्न कराया गया। सिनियर एवं जूनियर कबड्डी खेल यमुना बेलोधिया, तीरथ साहू, जीतू दास माण्डले, संगीत भारती द्वारा संपन्न कराया गया। सिनियर एवं जूनियर बास्केटबॉल खेल रामेश्वरी साहू, अवतार सिंह, नीरज रजक, मेघा सेवा द्वारा संपन्न कराया गया।

दीपावाली अवकाश के बाद खेलकूद रखने के कारण अधिक से अधिक छात्रों ने विभिन्न खेलकूद में भाग लिया। इन सभी खेलकूद को संपन्न कराने में प्राचार्य रश्मि रजक, मैनेजर योगेश रजक, उप प्राचार्य हरिन्द्र गोलुगिरी, एडमिनिस्ट्रेटर हमीद खान वरिष्ठ शिक्षक प्रीति झा, रूबी खान, पवित्र बढ़ाई, दीपांजली, गोगोई, स्वाति गुप्ता, वर्षा रमानी, एस. मर्सी, मेघा सेवा, सबाना परवीन, तीरथ साहू, कृष्णापद कुंभकार, इतिश्री गोलुगिरी, सुचिस्मिता खान, जीतू दास माण्डले, भारती सेठिया, प्रतीक सिंह ठाकुर, संगीता भारती, रीया सोनी, प्रीतिलता सोरी, सरिता मिश्रा, अवतार सिंह, शिखा मेहरा, दीप्ति सोनी, आकांक्षा यादव, टाकेश्वर साहू, सुकदेव सरकार, रूमा मजूमदार, रामेश्वरी साहू, यमुना बेलोधिया नोमन साहू, ज्योति सलाम, अपूर्वा ठाकुर, कोमल साधवानी, ग्लोरिया रजक, शांतिलीना नेताम, तुलसी निषाद शशिकांत देशमुख  अनामिका साहू, रविशंकर पटेल, आदित्य रजक आदि  का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news