कांकेर

गोपाष्टमी पर यादव समाज ने निकाली शोभायात्रा, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
21-Nov-2023 9:56 PM
गोपाष्टमी पर यादव समाज ने निकाली शोभायात्रा, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

कांकेर, 21 नवंबर। जिला मुख्यालय में यादव समाज कांकेर द्वारा जिला स्तरीय गोपाष्टमी पर्व का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सुबह बाईक रैली मेला भाटा कृष्ण सदन से शुरू होकर कांकेर के मुख्य मार्गों से होते हुए अलग-अलग वार्डों का भ्रमण कर कृष्ण भगवान की जयकारा व जय यादव जय माधव के नारे के साथ पूरे शहर का भ्रमण कर यादव भवन में समापन किया गया।

दोपहर 01 बजे अन्नपूर्णापारा राधा-कृष्ण मंदिर से पूजा अर्चना कर कलश यात्रा के साथ भगवान कृष्ण की शोभायात्रा, महिलाओं के द्वारा निकाली गई। इस शोभायात्रा में विभिन्न क्षेत्रों से आये राउत नाचा दलों ने अपना नृत्य का प्रदर्शन करते हुए शहर के मुख्य मार्ग से मेला भाटा कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। जहां परम्परागत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई व यादव समाज के साथ साथ उपस्थित जनों को खिचड़ी का भंडारा कराया गया। 

आयोजित विभिन्न सांस्कृत कार्यक्रमों में कलश सजाओ प्रतियोगिता, कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता व राउच नाचा प्रतियागिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मोहन मंडावी, अध्यक्षता सर्व यादव समाज के जिलाध्यक्ष सुदामा यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष सरोज ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका परिषद जवाहरवार्ड के पार्षद जयंत अटभैया, साहू समाज के युवा प्रकोश्ठ के जिला अध्यक्ष योगेश साहू, नगर अध्यक्ष धनेष यादव, विधि सलाहाकार देवेन्द्र यादव, यादव समाज कांकेर के सरंक्षक राजू यादव, सूरज यादव, केशव यादव, नंदलाल यादव, हीरामन यादव, संभागीय सचिव महेन्द्र यादव, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हिरामणी यादव, अनुराधा यादव, आरती यादव, अहिल्या यादव, सरिता यादव, अश्वनी यादव, व समस्त क्षेत्र व वार्ड के अध्यक्ष राजु यादव, कमल यादव, नरेन्द्र यादव, तीजु यादव, रामस्वरूप  यादव, उत्तम यादव, हेमन्त यादव, रोकेश यादव, दसरू यादव, युवाप्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संदीप यादव मंच पर आसीन थे।

 कार्यक्रम का संचालन अहिर यादव समाज के जिला अध्यक्ष गिरधर यादव ने किया।

समाज के प्रतियोगिताओं में कलश सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भावना यादव गोविन्दपुर ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान आमापारा व तृतीय स्थान भंडारीपारा ने प्राप्त किया।

 सभी कलश सजाओं के प्रतिभागीयों कृश्ण सजाओं प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों का प्रथम द्वितीय के साथ-साथ सभी को पुरस्कार प्रदान किया गया। राउत नाचा टोलिया के तासीचा राम के राउत नाचा पार्टीमे प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, सभी टोलियों ंको पुरस्कार के रूप में आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में दसरू यादव, हेमन्त यादव, संतोष यादव, राकेश यादव, राजु यादव, कमल यादव, दिनेष यादव, अर्जुन यादव, किशन यादव, रमेश यादव, मुकेश यादव, उत्तम यादव, आरती यादव, कमल यादव, रवि यादव, रामस्वरूप यादव, निलेश यादव, राजेश यादव, सोनऊ यादव, बल्लु यादव, संजय यादव, गजेन्द्र यादव, नरेन्द्र यादव, राजेश्वर यादव, संजय यादव, संजय यादव, दौलत यादव, लक्षमण यादव, वीरेन्द्र यादव, प्रशांत यादव, धमेन्द्र यादव, लगनु यादव आदि का  सहयोग रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news