कांकेर

प्राचार्य को ब्लैकमेल करने वाला फरार मीडियाकर्मी दिल्ली से गिरफ्तार
24-Nov-2023 8:53 PM
प्राचार्य को ब्लैकमेल करने वाला फरार मीडियाकर्मी दिल्ली से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 कांकेर, 24 नवंबर।
कन्या महाविद्यालय कांकेर के प्राचार्य को ब्लैकमेल करने वाले फ रार मीडिया कर्मी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर शिक्षक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। मामला उजागर होने के बाद आरोपी गायब हो गया था।

पुलिस पिछले 13 दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। गुरुवार को गिरफ्तार कर कांकेर में कोर्ट में पेश किया गया। उसे जेल भेजने वारंट जारी किया गया।

विदित हो कि  प्राचार्य भारतेंदु समुंद के बेटे ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि सुभाष वार्ड निवासी शाहरुख खान जो एक राष्ट्रीय दैनिक ग्रुप के रायपुर से प्रकाशित एक समाचार पत्र का ब्यूरो चीफ  बताता था।  सितंबर 2023 से उसके पिता को ब्लैकमेल कर 20 लाख की मांग कर रहा था। वह फोन पर और कॉलेज पहुंचकर धमकाता भी था। प्रताडऩा से तंग आकर 2 नवंबर को कन्या कॉलेज के प्राचार्य चेंबर में उन्होंने जहर खा लिया था। उसे रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के बाद आरोपी अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया था।

कोतवाली टीआई शरद दुबे ने बताया कि जांच में आरोपी के लोकेशन के आधार पर  स्पेशल टीम दिल्ली  भेजा गया था। उसे दिल्ली के एक होटल से पकड़ा गया। धारा 384, 506 के अलावा 3(1) (द), 3 (2) (वी) क एससी/एसटी एक्ट के तहत  उसे गिरफ्तार कर न्याालय में पेश किया गया। जहां जमानत याचिका खारिज हो गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news