कांकेर

नाबालिग का अपहरण कर रेप, गिरफ्तार
13-Dec-2023 9:50 PM
नाबालिग का अपहरण कर रेप, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 13 दिसंबर।
नाबालिग का अपहरण कर रेप करने के आरोप में पखांजूर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।                                                         

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 दिसंबर को नाबालिग के पिता ने पुलिस थाना पखांजूर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 दिसंबर को उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में अपराध कायम कर जांच पता तलाश में लिया गया।

पुलिस पतासाजी के दौरान अपहृता का ग्राम पीव्ही 64 श्रीपुर में होने की खबर मिलने पर 12 दिसंबर को थाना पखांजूर से पुलिस टीम रवाना हुई। अपहृता को मिथुन जोद्दार (22 वर्ष) पीव्ही 64 श्रीपुर थाना परतापुर के कब्जे से बरामद कर कार्रवाई की गई।  पीडि़ता से पूछताछ करने पर  मिथुन जोद्दारके द्वारा 8 दिसंबर को बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ महासमुंद ले जाने की बात कही। पीडि़ता ने पुलिस को जानकारी दी कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती कई बार बलात्कार किया है। नाबालिग के कथन के बाद इस मामले में धारा 366, 376(2) (ढ) भादवि. 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई है।

आरोपी मिथुन जोद्दार ने पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबुल किया। आरोपी मिथुन जोद्दार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news