कांकेर

नीलकंठ टेकाम का कांकेर में स्वागत
15-Dec-2023 9:37 PM
नीलकंठ टेकाम का कांकेर में स्वागत

जन्मदिन पर केक काटकर दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर,15 दिसंबर। केशकाल विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक नीलकंठ टेकाम का कांकेर पहुंचने पर  भव्य स्वागत हुआ। कांग्रेस जनों ने भी आत्मीय स्वागत कर उनके जन्म दिन के उपलक्ष्य में केक काटकर जीत की बधाई दी।

नवनिर्वाचित विधायक नीलकंठ टेकाम के कांकेर पहुंचने पर पुराने बस स्टैंड के समीप भव्य स्वागत किया गया। वे रायपुर से केशकाल वापस जा रहे थे। उनके साथ पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णदत्त उपाध्याय भी थे। विधायक श्री टेकाम के पहुंचते ही समर्थकों ने आतिशबाजी की। उनके सम्मान में फूल मालाएं पहनाए। स्वागत करने वालों के भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा उनके कांग्रेसी मित्रों ने भी उन्हें बधाई देकर मालाएं पहनाए व पुष्पगुच्छ भेंट किए।

स्वागत के उपरांत पुराने बाजार स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता षंकर आहूजा के टीवी केबल कार्यालय में श्री टेकाम के जन्म दिन के उपलक्ष में केक काटा गया। इसके पूर्व  पुराना बस स्टैंड स्थि जनताबूट हाउस में केक काटा गया। श्री टेकाम उनके और अन्य समर्थकों के फर्मों में जाकर मुलाकत किए। इस तरह श्री टेकाम के आगमन पर उनके मित्रों और समर्थकों में काफी प्रसन्नता देखी गई।

विधायक श्री टेकाम के नगर प्रवेश पर अशोक बलेचा, सरसमेहरा,चंद्रप्रकाश ठाकुर, नंदकुमार ओझा, रवितिवारी,दीपक खटवानी, दिनेष रजक, संजीव सोनी, राजकिषोर षर्मा,अरविंदजैन विनोद ठाकुर आदि भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा षंकर आहूजा, अजय जैन, दीपक षर्मा,निखिल श्रीवास्तव,कृश्णमोहन तिवारी,मोनू बैरागी सहित कांग्रेस जनों ने भी उनका स्वागत किया। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news