दन्तेवाड़ा

भक्तों ने निकाली भव्य शोभायात्रा
19-Dec-2023 9:12 PM
भक्तों ने निकाली भव्य शोभायात्रा

दंतेवाड़ा 19 दिसंबर। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है, इसके मद्देनजर आध्यात्मिक गतिविधियां तेज हो गई है। जिले के नकुलनार स्थित शिव मंदिर में सोमवार को विभिन्न आयोजन किए गए। सर्वप्रथम मंदिर में सुंदरकांड का संगीतमय आयोजन किया गया। जिसका दर्शकों ने पूर्ण आनंद लिया। अयोध्या से पहुंचे अक्षत कलश को भक्तों ने शिरोधार्य किया। 

इसी कड़ी में कलश को रामरथ पर स्थापित किया गया। 

इसके उपरांत रामरथ सजाया गया। जिसमें श्री राम का आवाज आकर्षक चित्र लगाया गया था। भक्तों ने आकर्षक शोभायात्रा निकाली। यात्रा के दौरान नगर भ्रमण किया गया। इस दौरान भक्तों ने जय श्री राम के नारे  लगाए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news