कांकेर

एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
21-Dec-2023 9:52 PM
एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

कांकेर,  21 दिसम्बर। पुलिस ने एक लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार माओवादी सुंदर दुग्गा जनताना सरकार अध्यक्ष अल्परास है,इसे पकडऩे पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम रखा था।  बीस दिसंबर को पुलिस अफसरों के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ के पर्यवेक्षण में बीएसएफ एवं डीआरजी का संयुक्त बल सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल गश्त सर्चिग के लिए संयुक्त अभियान में निकली थी। पुलिस पार्टी द्वारा ग्राम अठखडिय़ापारा आलपरस के पास 10 वर्षों से सक्रिय माओवादी जनताना सरकार अध्यक्ष आलपरस सुन्दर दुग्गा  निवासी ग्राम आलपरस अठखडिय़ापारा को पकड़ा गया।

पकड़े गए इनामी नक्सली  थाना कोयलीबेड़ा के निम्न अपराधों के घटना करने में शामिल है । (1) अपने सशस्त्र माओवादी साथियों के साथ दिनांक 18.02.2019 को सुबह चिलपरस एवं कागबरस रोड़ निर्माण कार्य में लगे मजदुरों के साथ मारपीट एवं एक नग जेसीबी वाहन को आगजनी कर 03 नग मोबाईल को लूटकर ले जाने की घटना (2) अपने सशस्त्र माओवादी साथियो के साथ दिनांक 19.03.2023 की रात्रि आलपरस से बेड़ापारा रोड़ निर्माण कार्य में लगे 2 जेसीबी, 8 नग ट्रेक्टर एवं 2 डोजर वाहन को आग लगाकर नष्ट करने की घटना तथा (3) अपने सशस्त्र माओवादी साथियों के साथ दिनांक 29.11.2023 को सुरक्षाबलों के हथियार लूटने एवं जान माल का नुकसान पहुंचाने की नियत से फायरिंग कर आईईडी बम विस्फोट किया गया था,जिससे पुलिस का एक जवान घायल हुआ था उपरोक्त घटनाओं में शामिल था। आरोपी माओवादी सुन्दर दुग्गा  को 20 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news