कांकेर

लोस चुनाव में प्रदेश की सभी 11 सीट भाजपा जीतकर आएगी- किरण देव
24-Dec-2023 9:14 PM
लोस चुनाव में प्रदेश की सभी 11 सीट भाजपा जीतकर आएगी- किरण देव

 नए प्रदेशाध्यक्ष और केबिनेट मंत्री का कांकेर में भव्य स्वागत  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 24 दिसंबर। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। पिछले चुनाव मेें दो सीटों की कसर रह गई थी। इस बार पूरे प्रदेश में भाजपा का परचम लहराएगा। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांकेर प्रवास में स्वागत के दौरान किरण सिंह देव ने उक्त बातें कही।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद किरण देव के पहली बार कांकेर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। श्री देव के साथ कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप भी थे।

किरण देव जगदलपुर से नवनिर्वाचित  विधायक भी है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद किरण देव आज पहली बार कांकेर पहुंचे, उनके साथ कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप भी है। बस्तर के प्रदेश द्वार कहे जाने वाले चारामा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात कांकेर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किरण देव के स्वागत में जमकर आतिशबाजी की।

स्वागत के दौरान किरण देव ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से सिर्फ  दो सीट बस्तर और कोरबा भाजपा के खाते में नहीं आई थी, लेकिन इस बार प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से प्रदेश की सभी 11 सीट भाजपा जीतकर आएगी। 

किरण देव ने कहा कि भाजपा की एक रीत रही है कि भाजपा जो कहती है वो करती है, इसलिए ही इस विधानसभा चुनाव में जनता के प्यार और आशीर्वाद से भाजपा की सरकार चुन कर आई है।  किरण देव में साथ कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले नारायणपुर विधायक केदार कश्यप भी मौजूद रहे हैं। किरण देव रायपुर से अपने विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर जा रहे थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news