नारायणपुर

किसानों की प्रगति के लिए सरकार करेगी बेहतर काम - केदार
25-Dec-2023 8:47 PM
किसानों की प्रगति के लिए सरकार करेगी बेहतर काम - केदार

जिले के किसानों को 4 करोड़ 99 हजार बोनस राशि का वितरण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नारायणपुर, 25 दिसंबर।
सुशासन दिवस पर जिला पंचायत के सभा कक्ष में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के किसानों को मंत्री केदार कश्यप की उपस्थिति में धान बोनस वितरण किया गया।

राज्य सरकार के मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि धान उर्पाजन वर्श 2014-15 एवं 2015-16 में समर्थन मुल्य पर क्रय किये गये धान पर प्रति क्विंटल 3 सौ रूपये की दर से नारायणपुर जिले के 3713 किसानों को 4 करोड़ 99 हजार रूपये बोनस राशि का वितरण किया गया। 

उन्होंने कहा कि किसानों की उन्नति के लिए सरकार द्वारा और अच्छे से कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधान मंत्री, भारत रत्न एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस को पूरे भारत में सुशासन दिवस के रूप मनाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रदेश के हर घर में नल कनेक्शन प्रदाय किया जा रहा है। प्रदेश के लगभग 18 लाख लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास के तहत् पक्का मकान बनाया जाएगा। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और सडक़ पुल पुलिया निर्माण कार्य भी तेजी से कार्य किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर 14 अप्रैल 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा बस्तर संभाग के ग्राम जांगला प्रवास के दौरान उज्ज्वला और प्रधानमंत्री आवास बनाने का कार्य शुभारंभ किया गया था, जो अब पूरा किया जाएगा।

जिला नारायणपुर में वर्ष 2014-15 के 2 हजार 111 कृषकों को उपार्जित धान मात्रा 79 हजार क्विंटल पर 2 करोड 38 लाख की राशि प्रदाय की जा रही है। 

जिले में वर्ष 2015-16 के 1 हजार 602 कृषकों को उपार्जित धान मात्रा 54 हजार क्विंटल पर 1 करोड 63 लाख की राशि प्रदाय की जा रही है। दोनों वर्षों को मिलाकर जिले के 3713 कृषकों को राशि रूपये 4 करोड 99 लाख का वितरण किया गया। इसी प्रकार बस्तर संभाग में वर्ष 2014-15 के 82 हजार 840 कृषकों को राशि रूपये 112 करोड 04 लाख एवं 2015-16 के 60 हजार 715 कृषकों को 75 करोड़ 57 लाख कुल 85268 कृषकों को राशि रूपये 187 करोड 61 लाख का वितरण किया गया। 

जिले के 17 धान खरीदी केन्द्रों में 1 हजार 896 किसानों से 78 हजार क्विंटल धान खरीदी कर राशि रूपये 16 करोड 89 लाख का भुगतान किया गया है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबत्ती नेताम, रूपसाय सलाम, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, जिला पंचायत सीईओ देवेश कुमार ध्रुव, एसडीएम प्रदीप वैद्य, सहकारिता बैंक के नोडल अधिकारी प्रतीक अवस्थी सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में अन्नदाता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news