कांकेर

अवैध परिवहन, 556 क्विंटल धान जब्त
01-Jan-2024 9:22 PM
अवैध परिवहन, 556 क्विंटल धान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 

कांकेर, 1 जनवरी। धान का अवैध परिवहन करते हुए पखांजूर एसडीएम ने 556 च्ंिटल धान जब्त किया।

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर जिले में धान के अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में आज एस डी एम पखांजूर ए.एस. पैकरा द्वारा पी वी 92 धर्मपुर थाना छोटे बेठिया अंतर्गत दीपचंद बैरागी को 901 बोरी (360 च्ंिटल) और  अरुण शील को 491 बोरी (196 च्ंिटल) धान का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर मंडी अधिनियम के तहत जप्ती की कार्यवाही की गई। 

कलेक्टर ने निर्देषित किया है कि  आगे भी अवैध धान परिवहन करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान नगर निरीक्षक रामेश्वर देशमुख, सहायक उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र कुर्रे, कृषि विभाग के अधिकारी मनोज सरकार सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news