कांकेर

रामकथा, तैयारी पर महिलाओं की बैठक
02-Jan-2024 9:05 PM
रामकथा, तैयारी पर महिलाओं की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 2 जनवरी। शहर में रामकथा का आयोजन 5 से 13 फरवरी तक होगा। कथा वाचन करने पं. अतुल कृष्ण भारद्वाज कांकेर आएंगे। रामकथा का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा से होगा। कलश यात्रा को सफल बनाने तैयारियों के लिए आयोजन समिति की महिलाओं की बैठक मरीन ड्राईव स्थित मंगल भवन में हुई।

बैठक में तय किया गया कि शहर के हर वार्ड तथा आसपास के गांव से कलश यात्रा में महिलाओं को भाग लेने आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए हर वार्ड के पार्षद, वहां की महिला मंडिलयां तथा महिला समूहों का सहयोग लिया जाएगा। कलश यात्रा तथा रामकथा को सफल बनाने हर वार्ड तथा आसपास के गांव में बैठकें की जाएंगी। हर वार्ड तथा गांव में महिला समितियां बनाई जाएंगी जो अपने वार्ड तथा गांव में प्रत्येक घर तक पहुंच लोगों को कलश यात्रा तथा रामकथा का निमंत्रण देगी। समिती से जुड़ी दो दो महिलाओं को हर वार्ड में प्रचार प्रसार तथा बैठक लेने का जिम्मा दिया गया।

रामकथा का आयोजन शहर के मिनी स्टेडियम में होगा। मिनी स्टेडियम में 20 हजार वर्गफीट का विशाल पंडाल बनाने का निर्णय लिया गया है। रामकथा में पूजा की तैयारियों को लेकर प्रत्येक दिन के लिए अलग अलग महिलाओं के समूह बनाने का भी निर्णय लिया गया।

 बैठक में पद्मिनी साहू, अनीता श्रीवास्तव, अरुणा दत्ता, मंजु गुप्ता, पूर्णिमा जायसवाल, रीना लारिया, शशि ठाकुर, सरिता कुलदीप, तुलसी गज़़भीम, सीमा गोसाई, उषा गंगाधर, मीनू सारथी, मीना साहू, उषा ठाकुर, अमिता सोनी, सीमा शर्मा, सुनीता शर्मा, मंजु शर्मा, सरला शर्मा, ममता प्रसाद, पूनम ओझा, स्मृति कौशिक, नेहा मोटवानी, चित्रलेखा पवार, प्रभा जोशी, जागेश्वरी यादव, पूर्वांशी, कलेन्द्री, उर्मिला, संगीता, कुंती सारथी आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news