कांकेर

अभिजीत सिंह बने कांकेर के नए कलेक्टर
04-Jan-2024 9:25 PM
अभिजीत सिंह बने कांकेर के नए कलेक्टर

कांकेर, 4 जनवरी । कांकेर जिले के नवपदस्थ कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज अपना कार्यभार संभाला। वे कांकेर जिले के 21वें कलेक्टर हैं। इसके पूर्व डॉ. प्रियंका शुक्ला यहां कलेक्टर रही हैं। उनका पशुचिकित्सा सेवाएं के संचालक बनने के बाद आईएएस अभिजीत सिंह की कांकेर जिले में पद स्थापना हुई है।   नवपदस्थ कलेक्टर अभिजीत सिंह वर्ष 2012 बैच के आईएएस. अधिकारी हैं। इसके पूर्व  वे छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ थे। इसके पूर्व उन्होंने कलेक्टर जिला नारायणपुर, प्रबंधक संचालक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड , मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर विकास प्राधिकरण, संचालक भू-अभिलेख, संयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, प्रबंधक संचालक पाठ्य पुस्तक निगम आदि जगह अपनी सेवाएं दी हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news