दन्तेवाड़ा
10 किलो का बम बरामद, किया निष्क्रिय
09-Feb-2024 2:16 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 9 फरवरी। दंतेवाड़ा में पुलिस की सतर्कता की वजह से नक्सलियों के इरादों पर पानी फिर गया। सडक़ के किनारे से 10 किलो का बम बरामद कर निष्क्रिय किया।
उल्लेखनीय है कि किरंदुल थाना अंतर्गत हिरौली गांव से मडकामीरास तक सडक़ निर्माण जारी है। पुलिस निर्माण कार्य को सुरक्षा प्रदान कर रही है। नक्सलियों द्वारा पुलिस को निशाना बनाने की कोशिश की गई।
नक्सलियों ने सडक़ के किनारे सुरंग खोदी और 10 किलोग्राम वजन का कमांड आईईडी लगाया। पुलिस की जानकारी में उक्त आईईडी आया।
पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में बम निरोधक दस्ता घटना स्तर पर भेजा गया। दल प्रभारी निर्मल सिंह के नेतृत्व में जवानों द्वारा उक्त आईईडी को खोज कर उसे निष्क्रिय कर दिया गया।