गरियाबंद

रामलला के दर्शन करने भाजपाई पहुंचे अयोध्या
20-Feb-2024 11:43 AM
रामलला के दर्शन करने भाजपाई पहुंचे अयोध्या

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 19 फरवरी। अभनपुर विधानसभा से बड़े संख्या में राम भक्त अयोध्या पहुंचे, जिसमें भाजपा खोरपा मंडल के पदाधिकारी भी अयोध्या पहुंचकर रामलला का दर्शन किया।

पदाधिकारी ने प्रात: सरयू नदी में स्नान कर श्रद्धा के फूल सरयू माता को समर्पित किया। हनुमान गढ़ी में हनुमान जी से अनुमति लेने के पश्चात अयोध्या के भव्य रामलला के मंदिर में भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र का दर्शन किया। प्रदेश एवं क्षेत्र के विकास की कामना करते हुए सभी अपनी अपनी मन्नत मांगे। अयोध्या का भव्य राम मंदिर विश्व के इतिहास में अग्रणी रहेंगे। धार्मिक स्थलों के साथ-साथ शिल्प कला, मूर्ति कला की आकर्षक शैली लोगों का मन मोह लिया।

पुरी मंदिर परिसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम झांकियां आकर्षण का केंद्र बना रहा। समुचित व्यवस्था के लिए सरकार एवं प्रशासन का प्रधानों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्रद्धालुओं में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष पारसमणी साहू, राघवेंद्र साहू, भेखराम साहू, महामंत्री नेहरू लाल साहू,माधो प्रसाद मिरी, बिहारी साहू, खेलू राम साहू ,अनिल साहू ,अर्जुन धीवर, हरिश्चंद्र साहू, हरीश वर्मा, रामजी साहू, बैसाखू राम, राजेंद्र सिंन्हा, यादराम देवांगन,कृष्ण कुमार कुंभकार, कमलेश साहू, किशोर साहू उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news