दुर्ग

सीएम के जन्मदिवस पर रक्तदान
22-Feb-2024 3:27 PM
सीएम के जन्मदिवस पर रक्तदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 22 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर जिला अस्पताल दुर्ग में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव के नेतृत्व में रक्तदान का आयोजन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से राज आढ़तिया, लक्की दूबे शुभम यादव, सानिध्य चन्द्राकर, प्रियल, आमन,मोहित, व बड़ी संख्या में युवा मोर्चा साथी मौजूद रहे।

राज आढ़तिया ने कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर रक्तदान कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सन्देश दिया कि अपने नेताओं का जन्मदिन मनाने का यह तरीका समाज का भला करता है व समाज को प्रेरणा देता है। हमें हर आयोजन असमाज कि भलाई के लिए करना चाहिए।

यह रक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती जरुरत मंद मरीजों को दिया जाएगा हम सभी नवदृष्टि फउंडेशन कि ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी कि लम्बी आयु की कामना करते हैं व शुभकामनाएं देते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news