गरियाबंद

खोरपा में लाभार्थी संपर्क अभियान की कार्यशाला
24-Feb-2024 5:43 PM
खोरपा में लाभार्थी संपर्क अभियान की कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 24 फरवरी। भाजपा प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में खोरपा मंडल का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर था।

कार्यक्रम का मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं लोकसभा संयोजक अशोक बजाज ने कहा हमे गांव-गांव बूथ-बूथ जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी को मोदी जी का धन्यवाद पत्र प्रेषित करना है। लोगों के बीच जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं पर सुझाव मांगने का भी कार्य किया जायेगा। जहां पर सरल ऐप के माध्यम से लाभार्थी का फोटो एवं सुझाव अपलोड कर केंद्रीय भाजपा कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा। वहीं लोगों का वीडियो नमो ऐप पर अपलोड करने की भी बात भी कहा गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाभार्थी संपर्क अभियान के माध्यम से लोगों से सीधा जुडऩा चाहता है। सरल ऐप में कार्य करने की प्रशिक्षण एवं तकनीकी जानकारी महामंत्री नेहरू लाल साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया।

 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जिला उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला, मंडल अध्यक्ष पारसमणी साहू , लाभार्थी संपर्क अभियान के संयोजक राघवेंद्र साहू, सहसंयोजक बिहारी साहू, महामंत्री नेहरू लाल साहू,माधो प्रसाद मिरी, गोविंद राम साहू, भेखराम साहू,खेलू राम साहू, राजेश्वरी चंद्राकर, अनिल साहू, अर्जुन धिवर, देवकी साहू,ममता सोनकर, राजेंद्र सिंहा, प्रशांत ठाकुर, ओम आशीष साहू, लीलाराम साहू, लोकनाथ साहू, प्रकाश नामदेव, कृष्ण कुमार कुंभकार, बैसाखू साहू, नरोत्तम साहू, मानसिंग साहू, लक्ष्मण निषाद, सहित मंडल के सभी पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर प्रशिक्षण लिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news