दुर्ग

महिला शक्ति के बगैर सभ्य समाज की कल्पना नहीं-हर्षा
24-Feb-2024 5:46 PM
महिला शक्ति के बगैर सभ्य समाज की कल्पना नहीं-हर्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 24 फरवरी। पाटन में शक्ति वंदन कार्यक्रम में जुटी हजारों महिलाएं, जनपद पंचायत पाटन का आयोजन, रोचक खेलकूद के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी।

 महिला स्व सहायता समूह सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत शक्ति वंदन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पाटन के कुर्मी भवन में शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत पाटन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पाटन ब्लॉक के विभिन्न गांवों के महिला समूह शामिल हुई।

महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रस्तुति भी दी गई। इसके अलावा समाज में महिलाओं, बालिकाओं की भूमिका पर संदेश परक प्रहसन तथा नाट्य का मंचन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत दुर्ग के सदस्य हर्षा चंद्राकर मौजूद थी। विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष लोक मणि चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, जनपद सदस्य घनश्याम कौशिक, अंशु रजक,अतिरिक्त सी ई ओ श्वेता यदु, सहित अन्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के शुरुआत में सीईओ उत्तम ध्रुव ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। अतिरिक्त सीईओ श्वेता यदु के संयोजन में  महिलाओं के लिए विभिन्न खेलकूद का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इसके अलावा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी है। प्रतिभावान महिलाओं को तथा खेलकूद में विजेताओं को मुख्य अतिथि श्रीमती चंद्राकर द्वारा पुरस्कृत किया गया।

महिलाओं को संबोधित करती हुई हर्षा चंद्राकर ने कहा की शक्ति वंदन, मातृत्व योजना, महतारी वंदन योजना पर सविस्तार चर्चा करते शासन के समस्त योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिलें साथ ही अभियान महिलाओं का संबल बढ़ाने का काम भारत सरकार के नेतृत्व में कर रही है। आज घर परिवार के साथ-साथ समाज के कार्यों में भी महिलाओं का अहम योगदान है।

आज के आयोजन में महिलाओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम के प्रस्तुति देख कर यह भी कहा कि महिला शक्ति के बगैर सभ्य समाज के कल्पना भी नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा की भाजपा की सरकार महिलाओं को आगे लाने कई योजनाएं संचालित कर रही है। अभी महतारी वंदन योजना के तहत भी महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने का कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होने आए महिलाओं ने भी कविता पाठ के साथ, छत्तीसगढ़ के लोकगीत, लोकनृत्यों की प्रस्तुति जामगांव एम, जामगांव आर, दरबार मोखली एवं सेलूद सेक्टर से आए मातृ शक्तियों द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें बस्तरिहा गीत,हमर सुग्घर, छत्तीसगढ़,आई लव माई इंडिया,आदि सराहनीय प्रस्तुति के साथ  में भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा पर करारा जवाब देते हुए आदर्श विवाह पर देते नाटक का मंचन किया गया।

कार्यक्रम में सम्मिलित प्रतिभाशाली महिलाओं का सम्मान अतिथियों, अधिकारियों एवं पी.आर.पी.,ए.डी.ओ.एवं विभिन्न स्व सहायता समूहों के द्वारा नगद राशि दे कर प्रोत्साहित किया गया। समस्त अतिथियों का अभिनंदन शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह से किया गया, उत्कृष्ट कार्य करने वाले बहनों सम्मान सेक्टर वाइस प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह से करते हुए महिला सशक्तिकरण के दिशा पाटन विकास खंड को अग्र पंक्ति में सहभागिता सुनिश्चित करें ऐसा आग्रह के साथ सबके प्रति सादर अभिवादन सहित आभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी ध्रुव जी ने की पूरे कार्यक्रम का संचालन मोहित कुमार शर्मा शिक्षक शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परसदा ने किया। सफल आयोजन के लिए द्विवेदी जी, शर्मा जी, समस्त पीआरपी का सराहनीय योगदान परिलक्षित होती रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news