दुर्ग

मारुति यज्ञ-श्रीराम कथा का समापन
27-Feb-2024 3:27 PM
मारुति यज्ञ-श्रीराम कथा का समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 27 फरवरी।
 बाबा दरबार पावन धाम एवं समस्त ग्रामवासी के सहयोग से चल रहे मारुति यज्ञ एवं श्रीराम कथा का समापन हो गया।
दरबार के  लक्ष्मण बाबा ने बताया कि मारुति यज्ञ में बड़ी संख्या में भक्तगण बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया सुबह से शाम तक भक्तगण मारुति यज्ञ में परिक्रमा के लिए के लिए पहुँचते रहे। यज्ञ में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, प्रितपाल बेलचंदन , कामेश साहू छत्तीसगढ़ क्रांति सेना ,दरोहर महादेव हिरवानी एवं  पत्रकार बंधुओं का आगमन हुआ जिसका दरबार के भक्तों के द्वारा  प्रशस्ति पत्र शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।

रात्रि में विनोद साहू, गुलाब साहू ,राजु यादव, वासुदेव सपरे ,उपसरपंच मनोज पटेल, मनसुखा साहू, रोशन साहू द्वारा रात्रि में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम धरोहर महादेव हिरवानी कृत का आयोजन किया गया था। माघी पूर्णिमा मेला मंड़ाई हर साल होता है। राधा कृष्ण मंदिर समिति एवं समस्त ग्राम वासी के सहयोग से 65 वर्षो से होते चले आ रहे है। मेला मंड़ाई देखने के लिए बड़े दुर दुर से लोग आते हैं। यह मेला मंडाई आस पास में अलग ही पहचान है।

विनोद  साहू, गुलाब सुन्दर स्प्रे, रोशन साहू, कल्या  देवांगन, कुंज लाल साहू ,राजू यादव, सुनील साहू ,रुपलाल टेलर, सुखऊ राम ,राजू देवांगन, मनसुखा साहू, कल्याण देवांगन ,नंद पंडा, नारायण, भोलू साहू ,वासुदेव सपरे, उपसरपंच मनोज पटेल, योगेश साहू ,कुंभकरण पटेल, बाबुलाल साहू, जीवराखन ठेकेदार, बबीता साहू, ललीता यादव, प्रभा साहू ,लक्ष्मी साहू ,दुर्गा साहू, देवकी साहू, अंजू देवांगन ,देवश्री ,देवकी साहू ,संगीता सपरे ,हीतेश पटेल, दशरी बाई आदि मुख्य रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह जानकारी दरबार प्रति निधि चंद्र कांत कोसरे एवं मनोज पटेल ने दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news