दुर्ग

योजना की रोकी गई राशि जल्द भुगतान करने सौंपा ज्ञापन
27-Feb-2024 3:37 PM
योजना की रोकी गई राशि जल्द भुगतान करने सौंपा ज्ञापन

दुर्ग, 27 फरवरी। वर्ष 2022 -23 के राजीव गांधी किसान न्याय योजना का तीन किस्त की राशि अब तक उरला के एक किसान को नहीं मिली। उन्होंने जिला प्रशासन को मामले में ज्ञापन सौंपा है। इसमें किसान ने योजना की रोकी गई राशि जल्द भुगतान करने मांग की है। 

ग्राम उरला चरोदा भिलाई-3 निवासी कृषक गरीबाराम साहू ने बताया कि उनके नाम पर ग्राम- उरला प.हू.न.03, रा.नि.मं. चरोदा तहसील भिलाई-3 जिला दुर्ग छ.ग. में स्थित कृषि भूमि खसरा नं. 6.63/115 रकबा 1.09 हेक्टेयर ( 2.725 एकड़ है। जोकि धान रकबा के अंतर्गत आता है इस भूमि में उत्पादित धान 40क्विंटल के विक्रय हेतु उन्हें सहकारी संस्था समिति औधी पंजीयन क्रमांक 1435 से टोकन मिला था। इस पर उनके द्वारा2 जनवरी .2023 को धान विक्रय किया गया जिसकी विक्रय राशि ऋण वापसी के पश्चात् सैतीस हजार निन्यान्वे रूपये नगद मिला था, जिसकी पावती भी उनके पास है मगर 21 मई 2023 , 20 अगस्त 2023 एवं 28. सितंबर 2023 को जारी किसान न्याय योजना की राशि उन्हें अब तक प्राप्त नहीं हुई है।
 जबकि वर्ष 2021-2022 में इसी सोसायटी से प्रति किस्त 6060-13रू के हिसाब से चार किस्त मिली थी। इसी प्रकार उनके  के नाम पर  जंजगिरी, प.ह.नं. 49, स्थित कृषि भूमि है। धान के रकबा वाली यह भूमि आदिम जाति सेवा/ वृहताकार सहकारी संस्था लिमतरा के अंतर्गत है। यहां से वर्ष 2022-2023 में 28.80 क्विंटल धान बेचा था, जिसका नियमानुसार विक्रय राशि तथा समय-समय पर किसान न्याय योजना की राशि उन्हें मिल चुकी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news