मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

तेंदूपत्ता संग्रहण, शाखकर्तन-अग्नि सुरक्षा कार्यशाला
06-Mar-2024 8:26 PM
तेंदूपत्ता संग्रहण, शाखकर्तन-अग्नि सुरक्षा कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मनेन्द्रगढ़, 5 मार्च। एमसीबी जिले के वनमंडल मनेंद्रगढ़ अंतर्गत जिला वनोपज सहकारी संघ मनेंद्रगढ़ द्वारा तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2024 सीजन के पूर्व शाखकर्तन सह संग्रहण प्रशिक्षण एवं अग्नि सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन नीलाम हॉल काष्ठागार मनेंद्रगढ़ में किया गया।

सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं छग महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ एलएन पटेल वनमंडलाधिकारी एवं प्रबंध संचालक जिला यूनियन मनेंद्रगढ़ द्वारा किया गया। वर्ष 2024 हेतु जिला यूनियन का संग्रहण लक्ष्य 43 हजार 500 मानक बोरा मुख्यालय द्वारा निर्धारित किया गया है।

 कार्यशाला में तेंदूपत्ता शाखकर्तन, उपचारण, बोरा भर्ती, गोदामीकरण, परिवहन एवं अग्नि सुरक्षा के संबंध में विस्तृत प्रकाश डाला गया। कार्यशाला में एलएन पटेल प्रबंध संचालक, केएस खुंटिया उप प्रबंध संचालक, इरावती अध्यक्ष जिला यूनियन मनेंद्रगढ़, राजेंद्र सिंह उपाध्यक्ष जिला यूनियन मनेंद्रगढ़, केएस कंवर उप वनमंडलाधिकारी केल्हारी, यूपी पैकरा उप वनमंडलाधिकारी जनकपुर, समस्त परिक्षेत्र के अधिकारी, पोषक अधिकारी, फड़ अभिरक्षक, फड़ मुंशी, जिला यूनियन एवं समिति संचालक सदस्य एवं कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news