गरियाबंद
केंद्रीय योजनाओं का लाभ दिलाना होगा मुख्य उद्देश्य- विजय गोयल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 16 मार्च। लोकसभा चुनाव के पहले पूरे देश में भाजपा द्वारा एक व्यापक अभियान चलाते हुए लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत स्थानीय नवापारा भाजपा मंडल द्वारा केंद्रीय कार्यालय के दिशा निर्देश पर पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल, मण्डल महामंत्री नवल साहू, वार्ड पार्षद मयाराम साहू ने शुक्रवार से नगर के वार्ड क्र 4 बूथ नंबर 221 से लाभार्थी संपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस संपर्क अभियान के अंतर्गत सभी भाजपा कार्यकर्ता बूथ के प्रत्येक घरों में पहुंचकर केंद्र सरकार की योजना से लाभान्वित लोगों से समर्थन मांगा साथ ही जो लोग योजना से वंचित रह गये है, उनकी सूची तैयार कर भविष्य में उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए बात कहीं गई।
इस अभियान में पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल सहित मण्डल महामंत्री नवल साहू, वार्ड पार्षद मयाराम साहू,धीरज साहू, मोती साहू, चेतन साहू, बजरंग सोनकर, संतु कंसारी, संजय शर्मा, शेष नारायण साहू, अशोक साहू, सचिन साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।