दन्तेवाड़ा

मुठभेड़ में मारे गए दोनों ईनामी नक्सली
20-Mar-2024 3:14 PM
मुठभेड़ में मारे गए दोनों ईनामी नक्सली

एरिया कमेटी सदस्य थी महिला, विस्फोटक बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
दंतेवाड़ा 20 मार्च।
दंतेवाड़ा के किरंदुल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरंगेल और गमपुर की पहाडिय़ों में मंगलवार को पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई थी, इसमें एक महिला और एक पुरुष नक्सली मारे गये थे।

पुलिस ने बुधवार को दोनों शवों की शिनाख्त की। मृत महिला मिलिट्री नक्सली प्लाटून 24 की सदस्या थी। इसकी पहचान डोडी लखमें उर्फ मांडवी लखमें के रूप में की गई। उक्त महिला नक्सली प्लाटून - 24 की सदस्य और केरलापाल एरिया कमेटी सदस्य भी थी। इस महिला के खिलाफ अरनपुर थाना में 5 नामजद अपराध दर्ज किए गए थे। राज्य शासन द्वारा उक्त रैंक के नक्सली पर 5 लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है। वहीं पुरुष नक्सली की पहचान गमपुर जनताना सरकार अध्यक्ष के रूप में की गई है।

मृतक नक्सली की पहचान लच्छू राम के रूप में हुई है। राज्य शासन द्वारा उक्त रैंक के नक्सली की गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है। पुलिस को घटनास्थल से विस्फोटक पदार्थ भी मिले हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news