दन्तेवाड़ा

सीएम ने 3 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं
20-Mar-2024 10:17 PM
सीएम ने 3 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं

महादेव एप मामले में भूपेश बघेल को घेरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 दंतेवाड़ा, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा में विधानसभा स्तरीय कार्यकाल कार्यकर्ता सम्मेलन में बुधवार को शिरकत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माता दंतेश्वरी का दर्शन कर लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान का श्रीगणेश किया गया है। उन्होंने भाजपा सरकार के 3 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 3 महीने में अभूतपूर्व कार्य किया है। दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री मुझसे कह रहे हैं कि एक साथ पूरा काम मत करो। प्रदेश के 24 लाख किसानों के खाते में 13 हजार करोड़ से अधिक की राशि सीधे भेजी गई है। जिससे किसानों को लाभ पहुंचा है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किसानों को 2 वर्ष का बोनस भुगतान नहीं किया गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना में लाखों माता और बहनों के खाते में 1000 रु. प्रति माह भेज दिया गया है। प्रत्येक माह के शुरुआत में 1000 की राशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी। सीएम नें दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से 25 हजार से अधिक वोटो से बढ़त दिलाने की जनता से अपील की। मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को घेरा। भूपेश बघेल महादेव एप मामले में संरक्षण कर्ता थे। वह इस मामले में सीधे तौर पर शामिल थे, इसलिए उनके ऊपर पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news