दन्तेवाड़ा

कलेक्टर ने किया अरनपुर - समेली का दौरा
21-Mar-2024 10:20 PM
कलेक्टर ने किया अरनपुर - समेली का दौरा

दंतेवाड़ा, 21 मार्च। जिले के विभिन्न आश्रम शालाओं और  छात्रावासों का कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने गुरुवार को आकस्मिक निरीक्षण लिया। इस दौरान उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले अधीक्षकों को प्रोत्साहित भी किया।

 कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा जनपद पंचायत कुआकोंडा के अरनपुर एवं समेली क्षेत्र का भ्रमण कर मतदान केन्द्रों की मूलभूत व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाए। जिससे मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कन्या छात्रावास पालनार का निरीक्षण

सर्वप्रथम कलेक्टर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास पालनार पहुंचे। उन्होंने अधीक्षिका से छात्रावास संचालन की जानकारी ली।उन्होंने अधीक्षिका से समस्याओं के विषय में पूछा।

अरनपुर आश्रम शाला के

बच्चों को सामग्रियां

 इसके साथ ही उन्होंने बालक आश्रम शाला, अरनपुर का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम अधीक्षक बीएस सहारे से बच्चों के डाइट चार्ट की जानकारी ली। बच्चों से भी संवाद किया। पौष्टिक आहार दिए जाने पर अधीक्षक की सराहना की। उन्होंने बच्चों से खेल सामग्रियों की जानकारी ली। बच्चों ने फुटबॉल के जूते ना होने की समस्या बताई। इस पर कलेक्टर ने बच्चों को शीघ्र जूते और कपड़े लाने हेतु निर्देशित किया। अधीक्षक द्वारा कलेक्टर को सोलर पंप और सोलर लाइट लगवाने की मांग की गई।

 इस पर कलेक्टर ने सहमति दी। आश्रम में शिक्षक आवास संचालित करने में आ रही समस्या के विषय में पूछा। इसके साथ ही आश्रम परिसर में बाड़ी विकास के तहत किचन गार्डन बनाने के लिए भी कहा। इसके अलावा उक्त आश्रम शाला में छात्रों की पढ़ाई को देखते हुए कम्प्यूटर एवं इंटरनेट सुविधा मुहैया कराने के भी कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया।

समय सीमा में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण

इसी क्रम में अरनपुर के उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण समय सीमा में पूर्ण करने निर्देशित किया। इसके साथ ही कलेक्टर आंगनबाड़ी बंडीपारा पहुंचे और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बच्चों को रोजाना दिये जाने वाले आहार की जानकारी लेते हुए इसका विशेष ध्यान रखने को कहा। आंगनबाड़ी केन्द्र में विद्युत कनेक्शन करवाकर लाइट और पंखे लगाने के निर्देश भी दिए। बंडीपारा में ही कलेक्टर ने स्वीकृत प्राथमिक शाला सह शौचालय निर्माण कार्य एवं आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने को कहा। अंत में कलेक्टर द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र समेली, माड़ेदा के नवीनीकरण कार्य तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पोटाली का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news