गरियाबंद

मोदी के हाथों को मजबूत करने महासमुंद से भी कमल खिलाना है-रूपकुमारी
22-Mar-2024 2:08 PM
मोदी के हाथों को मजबूत करने महासमुंद से भी कमल खिलाना है-रूपकुमारी

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 22 मार्च। भाजपा के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के ग्राम गोहरापदर में आयोजित किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा थे। सम्मेलन में उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए कार्यकर्ताओं से इस बार लोकसभा चुनाव में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा से 50 हजार से अधिक मतों से बढ़त दिलाने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी,  लोकसभा सह संयोजक संतोष उपाध्याय, पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह मांझी, डमरूधर पुजारी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के देवतुल्य जनता और कार्यकर्ता के आशीर्वाद हमेशा भाजपा को मिलता रहा है। यहां के कार्यकर्ताओं के सक्रियता और अथक परिश्रम के बदौलत ही भाजपा महासमुंद लोकसभा में लगातार तीन बार कमल खिलाने में सफल रही है। यह विधानसभा हमेशा भाजपा के जीत का आधार रही है। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हम थोड़ा पीछे रह गए, लेकिन लोकसभा चुनाव में कोई कसर नहीं छोडऩी है। इस विधानसभा से हमें ऐतिहासिक जीत दिलानी है।  सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में बीते 10 वर्षों में ऐतिहासिक और उल्लेखनीय कार्य हुए है। आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बढ़ी अर्थव्यस्था है। राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाना, तीन तलाक समाप्त करना, सर्जिकल स्ट्राइक, जैसे ऐतिहासिक निर्णय मोदी जी जैसे सशक्त नेतृत्व से ही संभव है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य और विकसित भारत के कल्पना को पूरा करने के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। मोदी जी के हाथों को मजबूत करने महासमुंद लोकसभा से भी कमल खिलाना है। अभी से सभी कार्यकर्ता इसके लिए जुट जाए।

सम्मलेन में लोकसभा सह संयोजक संतोष उपाध्याय, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, विधानसभा प्रभारी महेंद्र पंडित, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ता में उत्साह भरा। चुनाव में सभी कार्यकर्ताओ से एकजुट होकर पूरी निष्ठा से काम करने का आव्हान किया।

इस अवसर पर सम्मेलन में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, पुनीत सिन्हा, जनपद अध्यक्ष मैनपुर नूरमति मांझी, देवभोग नेहा सिंघल, जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, कुंज बिहारी बेहरा, मंडल अध्यक्ष गुरूनारायण तिवारी, देवभोग लु्रदाक्ष साहू, झाखरपारा सीताराम यादव, मैनपुर दुलार सिन्हा, गरियाबंद सुरेन्द्र सोनटेके, योगीमाखन कश्यप केनुराम यादव, पारस ठाकुर, निर्भय ठाकुर, जोरावर सिंह, खीरलाल नागेश, किशोर यादव, तानसिंह मांझी, देशबंधु नायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news