गरियाबंद
विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष बने शिशुपाल
23-Mar-2024 2:03 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 23 मार्च। विश्व हिंदू परिषद की प्रांत बैठक हुई। इसमें संगठन के कामों को गति देने लोगों को जिम्मेदारी दी गई। जिसमें जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंग राजपूत को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रकाश निर्मलकर को विश्व हिंदू परिषद गरियाबंद का जिलाध्यक्ष, गौरीशंकर कश्यप को जिला मंत्री, मोहित साहू को जिला संयोजक बजरंग दल, संघ क्षेत्र से निखिल यादव को जिला सह मंत्री, डिगेश्वर वर्मा को राजिम विभाग (गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी) का सह मंत्री व कुलेश्वर सिन्हा को विभाग सह संयोजक बनाया गया। संत युधिष्ठिर महाराज, मिलिंद पराण्डे, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा, प्रदेश मंत्री विभूति भूषण पांडेय की उपस्थिति में सभी संतों व कार्यकर्ताओं द्वारा का उच्चारण कर सभी को शुभकामनाएं दीं।