मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

होली मिलन समारोह पर थिरके योग साधक
24-Mar-2024 6:29 PM
होली मिलन समारोह पर थिरके योग साधक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मनेन्द्रगढ़, 24 मार्च। हर्ष एवं उल्लास के पर्व पर पतंजलि योग समिति जिला इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर खेल प्रांगण में किया गया।

इस अवसर पर गायिका पिंकी रैना, सुनीता मिश्रा एवं नीलम दुबे ने होली के उल्लास को अपने गीतों से नया रंग भर दिया। उभरते युवा कवि सुखविंदर सिंह द्वारा विभिन्न योग साधकों को विशिष्ट उपाधि प्रदान की गई। जसवीर सिंह रैना के संचालन में आयोजित होली मिलन समारोह में कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ संरक्षक  ठाकुर प्रसाद केसरी, डॉ. संदीप चंदेल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सहायक नेत्र अधिकारी आरडी दीवान, वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय, पूर्व पार्षद गुरूचरण सिंह कालरा (बब्बू), युवा गायक जसवीर सिंह रैना एवं महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी बलबीर कौर, योग साधक रामसेवक विश्वकर्मा, विश्वनाथ गुप्ता , प्रतिभा सोलोमन, अर्चना गुप्ता, कविता मंगतानी, विष्णु प्रसाद कोरी, धर्मराज वर्मा, राकेश अग्रवाल, परमानंद सिंह, मीनू सिंह, नीलम दुबे, बबली सिंह, पिंकी सलूजा, विवेक कुमार तिवारी, कैलाश दुबे एवं कविता आदि उपस्थित रहे। फाग गीतों के अलावा इस अवसर पर खईके पान बनारस वाला एवं कई गानों पर सभी योग साधकों ने शानदार नृत्य किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news