दन्तेवाड़ा

मैं नहीं आप सभी महेश बनकर चुनाव लड़ रहे-कश्यप
28-Mar-2024 10:15 PM
मैं नहीं आप सभी महेश बनकर चुनाव लड़ रहे-कश्यप

भाजपा प्रत्याशी का बचेली में जोशीला स्वागत, केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 28 मार्च। लोकसभा चुनाव के लिए बस्तर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार महेश कश्यप गुरुवार को दंतेवाड़ा जिला के लौह नगरी बचेली पहुंचे। नगर में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।

सर्वप्रथम गौरवपथ मुख्य मार्ग पर बीएसएनएल कार्यालय के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजियो के साथ जोशीला स्वागत किया। मुख्य मार्ग स्थित शिवालय में भोलेनाथ का दर्शन किये। भाजपा कार्यालय में भारत माता के छायाचित्र पर माल्र्यापण कर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से भेंट करने के बाद बचेली में  संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी देवतुल्य जनता द्वारा मिल रहे अपार समर्थन से अभिभूत हूं। आप सभी का आभार। इस उमंग को 19 अप्रैल को भाजपा द्वारा मुहर लगाते तक बनाए रखने की अपील की। श्री कश्यप ने मोदी सरकार द्वारा आदिवासियों एवं बस्तर के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों को भी गिनाया।

कार्यकर्ताओं को कहा कि आप सभी कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ है। इस बार लोकसभा चुनाव में मैं महेश कश्यप चुनाव नहीं लड़ रहा, आप सभी चुनाव लड़ रहे हो, आप सभी महेश कश्यप हंै। आप सभी के सहयोग और मेहनत से इस बार लोकसभा क्षेत्र में हम कांग्रेस को पटखनी देंगे और भाजपा को जीताकर देश के प्रधानमंत्री पद पर नरेन्द्र मोदी को पुन: बिठाएंगे। आप सभी से आशा और विश्वास है कि आप सभी जनता के बीच पहुंचकर मोदी जी की गारंटी और योजना की जानकारी प्रदान करेंगे। देश में सिर्फ एक ही गारंटी चलती है और वो है मोदी जी की गारंटी। मोदी जी की गारंटी के आगे सभी की गारंटी कहीं भी नहीं टिकती है। मोदी जी के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं का जिक्र भी किया गया।

मॉर्निंग एनर्जी युवा ग्रुप ने महेश कश्यप का स्वागत करते हुए उनसे मुलाकात की एवं दंतेवाड़ा क्षेत्र में एम्स अस्पताल खोलने की मंाग की। इस पर कश्यप ने कहा कि पूरा प्रयास किया जाएगा।

सभा को संबोधित करने के उपरांत गोंडवाना भवन में समाज के लोगों से मुलाकात कर गुरूद्वारा पहुंच कर मत्था टेका। मुख्य मार्ग में साहु समाज से लोगो के भेंट के पश्चात किरंदुल के लिए रवाना हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला व युवा मोर्चा के सदस्यों की मौजूदगी रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news