गरियाबंद

भाजपा लोस कार्यालय का उद्घाटन, भाजपा की होगी ऐतिहासिक जीत -बृजमोहन
29-Mar-2024 2:28 PM
भाजपा लोस कार्यालय का उद्घाटन, भाजपा की होगी ऐतिहासिक जीत -बृजमोहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 29 मार्च।
रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ऐतिहासिक जीत के लक्ष्य के साथ चुनावी समर में पूरी तरह उतर चुके हैं। भाजपा के अजेय योद्धा कहे जाने वाले बृजमोहन अपने चुनावी कौशल के कारण पूरे प्रदेश में पहले ही चर्चा में रहते हैं। 

रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा के पश्चात से ही बृजमोहन सक्रिय हो चुके हैं और विगत दिनों उन्होंने लगातार भाजपा पदाधिकारियों और मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रमुखों की मैराथन बैठके ली और अब उन्होंने चुनाव के अगले पड़ाव में रायपुर लोकसभा अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों में दौरा कार्यक्रम शुरू कर दिया है। जिसकी शुरुवात उन्होंने अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के खोरपा मंडल से की।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने मतदाताओं को जागरूक करें

बृजमोहन अग्रवाल गुरुवार को खोपरा, अभनपुर, चम्पारण और नवापारा मंडल का दौरा किया। उन्होंने मंडल कार्यालय का उद्घाटन कर मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। उन्होंने कहा की हम सभी को इस लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने हेतु परिश्रम करना है। एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित करने हेतु भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को अब रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल बनकर कार्य करना होगा। किसी भी चुनाव में स्वास्थ्य नतीजे जागरूक मतदाताओं के बल पर आते हैं और हम सभी को सबसे पहले मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु मतदाताओं को जागरूक करना है और इसके लिए सबसे अधिक मतदान प्रतिशत वाले मंडल और बूथ को पुरस्कृत भी किया जायेगा।

मतदाता एक नए भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें 

इस दौरान मंत्री अग्रवाल ने अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के खोरपा मंडल, अभनपुर मंडल, चम्पारण मंडल और नवापारा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली, और चुनावी रणनीति के संबंध में उनसे चर्चा की। अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, मतदान के समय तेज गर्मी में लोग घर से निकलने में डरेंगे ऐसे में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। कार्यकर्ताओं को लोगों को समझना होगा कि एक दिन कुछ देर की गर्मी सहन करके वो एक नए भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। इसलिए सभी को वोट जरूर देना चाहिए।

बूथ स्तर पर संगठन को पहले से ज्यादा मजबूत किया जाएअग्रवाल

ंअग्रवाल ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को पहले से ज्यादा मजबूत किया जाए और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लोगों से मिलें और सशक्त भारत के लिए मोदीजी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए कमल के फूल को वोट दें। अग्रवाल ने यह भी कहा कि कार्यकर्ता मतदाताओं को भाजपा के प्रति आकर्षित करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं, जिससे वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें और सरकार के प्रति जागरूक रहें। 
उन्होंने कहा कि अभी भी बहुत लोग न्यूज पेपर और टेलीविजन, रेडियो का इस्तेमाल नहीं करते जिससे भाजपा कमल फूल सरकार के कामों की सही जानकारी नहीं हो पाती। जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में प्रचार के लिए वॉल पेंटिंग और सघन जनसंपर्क अभियान चलाएं। जिससे कोई भी मतदाता छूट ने जाए। भाजपा ने युवा, महिला, गरीब, किसान सभी के लिए काम किया है। चाहे वो किसी भी धर्म या वर्ग का हो। ऐसे में लोगों के पास कांग्रेस को वोट देने के लिए कोई कारण नहीं है। 
-------------------------

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news