दुर्ग

संविधान को खत्म करना चाहती है मोदी सरकार-खेड़ा
19-Apr-2024 3:01 PM
संविधान को खत्म करना चाहती है मोदी सरकार-खेड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 19 अप्रैल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने केन्द्र की मोदी सरकार के कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर निशाना साधा है। उन्होंने गुरूवार को दुर्ग के राजीव भवन (कांग्रेस भवन) में मीडिया से चर्चा में कहा कि लोकसभा का यह भीषण चुनाव है। देश में सेवा नहीं 10 साल तक राज करने वाली मोदी सरकार संविधान को खत्म करना चाहती हैं। इसलिए वह चुनाव में 4 सौ बार की बात कह रही है।

सार्वजनिक मंचों में भी भाजपा के नेता व प्रत्याशी स्पष्ट कहते नजर आ रहे है कि आप हमें 4 सौ सीट लाने में सहयोग दे, हम देश का संविधान बदल देगे, लेकिन भाजपा संविधान बदलने की बात क्यों कहती है। इसका जवाब है कि भाजपा देश से आरक्षण को खत्म करना चाहती हैं। क्योंकि भाजपा आदिवासी, अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति विरोधी है। अगर भाजपा किसी की हितैषी है, तो वह उद्योगपतियो की है। अंडानी, अंबानी जैसे उद्योगपतियों को लगातार संरक्षण दे रही है।

हर चीज का नीजिकरण कर भाजपा उद्योगपतियों को फायदा पहुंची रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस लोकतंत्र व संविधान के रक्षक के रूप में इस चुनाव मैदान में हंै। अगर संविधान खत्म होगा, तो लोगों की आजादी छिन जाएगी, लेकिन भाजपा के इस साजिश को कांग्रेस कामयाब होने नहीं देगी।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि संकल्प पत्र में मोदी की तस्वीर 48 बार अलग-अलग अंदाज में छपी है, लेकिन जनता हितैषी विषय संकल्प पत्र से गायब है। महंगाई कम करने का कही जिक्र नहीं हंै। 2047 की बात कर रहे है। क्या अभी के लोगों को विकास के लिए 20 साल तक का इंतजार करना पड़ेगा। इसके विपरित कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसान, महिलाओं, युवा, बेरोजगारो, आरक्षण, अग्निवीर भर्ती रद्द करने समेत अन्य जन हितैषी विषयों को प्राथमिकता से शामिल किया गया हैं। जिससे जनता में उत्साह का माहौल है।

उन्होंने कहा कि सांसद रहे भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल कौन है। यह जनता पूछ रही है। यह स्थिति इसलिए बनी कि विजय बघेल ने जनता की कभी फिक्र नही की हैं। कोरोनाकाल में वे जनता की समस्याओं से बेखबर रहे। दिल्ली संसद में उन्होंने प्रादेशिक व स्थानीय जनहित के मुद्दो को कभी नहीं उठाया हैं। जबकि कांग्रेस ने एक आम कार्यकर्ता राजेन्द्र साहू को प्रत्याशी बनाया है। वे राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहकर हमेशा लोग के सुख-दुख में साथ खड़े रहे है। जिसकी वजह से कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू को मतदाताओं का भारी समर्थन व सहयोग मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति से जुड़े एक सवाल के जवाब में राष्ट्रीय कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह है। कुल 11 लोकसभा सीटो में से 8 से 9 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी जीतेगे। 4 सौ पार की बात करने वाली मोदी सरकार 150 सीट भी पार नहीं कर पाएंगी। कांग्रेस इंडिया गठबंधन में शामिल है। कौन प्रधानमंत्री बनेगा। इसका फैसला चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन की बैठक होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news