दुर्ग

चरित्र संदेह कर प्रताडऩा, पति के खिलाफ जुर्म दर्ज
19-Apr-2024 3:22 PM
चरित्र संदेह कर प्रताडऩा,  पति के खिलाफ जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 अप्रैल।
शादी के बाद पति द्वारा लगातार शारीरिक को मानसिक रूप से प्रताडि़त कर मायके से रकम लाने एवं चारित्रिक लांछन लगाने वाले पति के खिलाफ पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 498 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। 

पुलिस के मुताबिक प्रार्थिया का विवाह 20 अप्रैल 2021 को किशोर राव भट्ट निवासी ग्राम निंगापुर जिला कबीरधाम के साथ हुआ था। शादी के बाद से पति उसे दहेज के नाम पर ताना मारते हुए चारित्रिक लांछन लगाने लगा था। पीडि़ता को उसका पति हमेशा कहता था कि उसने दहेज में कुछ नहीं लाई है, भिखारी के घर से आई है। मायके वालों की दहेज देने की औकात नहीं है। यह कह कर उसके साथ हमेशा मारपीट करता था।

जबकि पीडि़ता के माता-पिता ने अपने हैसियत के मुताबिक घरेलू आवश्यक सामान दहेज में दिए थे। पति द्वारा उसे प्रताडि़त करते हुए अन्य पुरुषों के साथ अनैतिक संबंध का आरोप लगाया जाता था। 

आरोपी करीबी रिश्तेदारों से भी अपने पत्नी के साथ गलत संबंध होने का शक करता था। लगातार मारपीट से परेशान होकर पीडि़ता अपने मायके में आकर रहने लगी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news