कोण्डागांव

भगवान नरसिंह जयंती पर निकाली शोभायात्रा
22-May-2024 10:23 PM
भगवान नरसिंह जयंती पर निकाली शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 22 मई। कुम्हार समाज नेे भगवान विष्णु के अवतार भगवान नरसिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सामाजिक जनों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। वहीं कार्यक्रम में कोण्डागांव नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा मुख्य रूप से मौजूद रहे। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कुम्हारपारा में सामाजिक जनों की उपस्थिति में शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया।

छत्तीसगढ़ में कुम्हार समाज भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार को अपना आराध्य मानता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भक्त प्रह्लाद को कुम्हार समाज की भक्तमाता यादों देवी ने अध्यात्म से जुडऩे के लिए प्रेरित किया था। इसी मान्यता के अनुसार प्रतिवर्ष वैशाख शुक्ल चतुर्दशी के दिन भगवान श्री नरसिंह जी की जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष कोण्डागांव के कुम्हारपारा में जिला स्तर पर नरसिंह जी की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां सामाजिक जनों में काफी उत्साह भी नजर आया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news