राजनांदगांव

हॉकी खिलाडिय़ों का कलेक्टर ने किया सम्मान
27-Jun-2024 2:09 PM
हॉकी खिलाडिय़ों का कलेक्टर ने किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 27 जून। कलेक्टर संजय अग्रवाल से मंगलवार को 4 नेशंस हॉकी ट्रर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी भूमिक्षा साहू एवं अनिशा साहू ने सौजन्य भेंट की। कलेक्टर अग्रवाल ने भूमिक्षा और अनिशा को हॉकी स्टिक और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

उन्होंने भूमिक्षा एवं अनिशा को इस उपलब्धि के लिए शुभकानाएं दी। कलेक्टर ने कहा कि आगे भी इसी तरह उपलब्धियां हासिल करें और सफलता के नए आयाम स्थापित करें। उन्होंने कहा कि निश्चित ही इस उपलब्धि से आपने राजनांदगांव जिले के साथ देश और प्रदेश का नाम रौशन किया है। इसके साथ ही शासन-प्रशासन और हॉकी संघ का नाम गौरवान्वित किया। उन्होंने आने वाले अन्य हॉकी खिलाडिय़ों को भी प्रेरित और प्रोत्साहित करने कहा। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी संघ फिरोज अंसारी, रणवीजय सिंह, हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news