दुर्ग

भिलाई निगम की सामान्य सभा, विपक्ष का साथ
29-Jun-2024 5:47 PM
भिलाई निगम की सामान्य सभा, विपक्ष का साथ

सत्ता पक्ष के कई पार्षदों ने अफसरों को घेरा 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 29 जून। नगर निगम भिलाई के सभागार में शुक्रवार को 11 बजे सामान्य सभा की शुरूआत हुई, जिसमें सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों द्वारा नगर के विकास के लिए चर्चा किये। प्रमुख रूप से मेयर इन काउंसिल द्वारा वित्तीय अधिकारों से संबंधित जानकारी दी गई। एजेण्डा क्रमांक 2 से 16 तक सफाई से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। पार्षदगणों द्वारा अपने वार्डों के समस्याओं एवं निदान से संबंधित अपने विचारो को रखें। सफाई नगर की प्रमुख व्यवस्थाओं में से एक है इसमे सभी के सुझावों पर विचार किया गया। सभी सदस्य सहमत हुए 15 जुलाई को पुन: सामान्य सभा आहूत की जाएगी। 

निगम की सामान्य सभा में पहली बार सत्ता पक्ष और विपक्ष एक साथ दिखे। निगम के 70 वार्डों के सफाई व्यवस्था के मामले को लेकर अधिकारियों को घेरा यह भिलाई के इतिहास में पहली बार हुआ है। शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई और लाखों का खेल हुआ है। सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक-एक अधिकारी सहित आयुक्त की क्लास ली है। स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का ऐसा बोलबाला है कि भाजपा कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद भी परेशान है। इस एजेंसी का ठेका रद्द कर दंडात्मक कार्रवाई चाह रहे है। सफाई व्यवस्था को सबसे ज्यादा मुखर पार्षद पियूष मिश्रा रहे जिनका साथ कुछ को छोडक़र पूरे सदन ने दिया।

सदन को स्वास्थ्यप्रभारी लक्ष्मीराजू ने बताया की वर्षा ऋतु के कारण 15 दिन वर्तमान ठेकेदार को समय दिया जावे नहीं तो व्यवस्था चर्रमरा जावेगी। महापौर नीरज पाल के हस्तक्षेप के बाद 15 दिन का समय पूरे सदन ने धनी मत से दिया है। नेता प्रतिपक्ष भोजराम सिन्हा सूर्या मॉल के अवैध पार्किंग को बंद करने के लिए कहा गया प्रभारी सीजू एंथनी ने इस मामले में सहमति जताई है सीजू एंथोनी ने अवैधप्लाटिंग करने वालों पर एफ आई आर दर्ज करने की मांग रखी जिसे सभी ने ध्वनि मत् से पारित किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news