राजनांदगांव

थानों और चौकियों को 3 नवीन कानूनों की दी जानकारी
03-Jul-2024 3:45 PM
थानों और चौकियों को 3 नवीन  कानूनों की दी जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 जुलाई।
राजनांदगांव पुलिस द्वारा जनप्रतिनिधियों को थाना और चौकी में आमंत्रित कर 3 नवीन आपराधिक कानून के संबंध में जानकारी देते जागरूक किया गया। भारत सरकार द्वारा तीन नवीन आपराधिक कानून एक जुलाई से प्रभावशील होगा। नवीन कानूनों के बारे में थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों को जानकारी दी गई। नए कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के क्रियान्वयन हेतु पुलिस की भूमिका एवं जनप्रतिनियों की भूमिका के बारे में लोगों को बताया गया। जिले में सभी थाना व चौकी में नए आपराधिक कानून पर उत्सव मनाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार द्वारा तीन नवीन आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 एक जुलाई से लागू हो गया है। तीनों नवीन कानून की जानकारी एवं उसके क्रियान्वयन के संबंध में जनसामान्य नागरिकों को जानकारी देने एसपी मोहित गर्ग के निर्देशन पर एएसपी ऑप्स मुकेश ठाकुर और एएसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदशन में जिले के सभी थाना व चौकी में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें थाना व चौकी के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं आसपास के लोगों को थाना व चौकी में आमंत्रित कर तीनों नवीन कानूनों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ की नवीन कानून के क्रियान्वयन में पुलिस की भूमिका एवं कार्यप्रणाली के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में नए कानूनों के माध्यम से नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण सुधार, साइबर अपराध, डेटा सुरक्षा और तकनीकी धोखाधड़ी जैसे नए प्रकार के अपराध के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही बताया गया कि इन नई संहिताओं को आधुनिक समय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जिससे न्यायिक प्रक्रिया में स्पष्टता और निष्पक्षता आती है। यह संहिता नागरिकों को सरकारी तंत्र के किसी भी दुरूपयोग से बचाने कानूनी संरक्षण प्रदान करती है। जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया गया कि तीनों कानून के संबंध में लोगों को बताए एवं शांति व सौहाद्र बनाए रखने हेतु अपील की गई। राजनांदगांव पुलिस सदा आपके सुरक्षा हेतु तत्पर है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news