खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
![पैरा पुटू खाने से 7 की तबीयत बिगड़ी पैरा पुटू खाने से 7 की तबीयत बिगड़ी](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1720523285G_LOGO-001.jpg)
खैरागढ़, 9 जुलाई। ग्राम सहसपुर में पैरा पुटू खाने की वजह से 7 लोगों की तबियत बिगड़ी। अचानक इन बच्चों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद सभी मरीजों को सिविल अस्पताल खैरागढ़ में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी मरीजों का उपचार शुरू किया है। ब्लॉक ऑफिसर डॉ. विवेक बिसेन ने बताया कि सोमवार शाम 6.30 बजे सभी को भर्ती कराया गया है। सभी की तबियत पैरा पूटू खाने से बिगड़ी है। जिसमें चार महिला और 2 पुरुष, 1 बच्चे हैं। उपचार जारी है। दोपहर परिवार वाले 2 बजे भोजन किये, उसके बाद 4 . 30 बजे उल्टी -दस्त होने से सभी की हालत बिगड़ गई। बेचैनी होने के बाद 6 .30 बजे सिविल अस्पताल खैरागढ़ में भर्ती किया गया। भर्ती हुए मरीज में अजय साहू, संतोषी साहू, रेखा साहू ,मैना साहू, रूचि साहू, ओकेश साहू एवं वेदांत साहू का इलाज जारी है और सभी का स्वास्थ्य ठीक है।