गरियाबंद

एक रूपए और एक पैली धान का मांगा सहयोग
12-Jan-2021 5:33 PM
एक रूपए और एक पैली धान का मांगा सहयोग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबन्द, 12 जनवरी। 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार, पूर्व मंत्री एवं राजिम विधायक  अमितेश शुक्लके निर्दशानुसार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप सिन्हा के नेतृत्व में दिल्ली में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसान भाइयों के समर्थन एवं केन्द्र सरकार द्वारा थोपी गई तीन कृषि काले कानून के विरोध में डटे किसानों के सहयोग के लिए एक पैली धान एवं एक रुपया  नगद राशि का सहयोग आज कृषि उपज मंडी में गरियाबंद  जिले के  किसानों से मांगा गया।

जिले के किसानों ने अपनी स्वेच्छा से इसमे बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता निभाई और एक पौली धान साथ मे एक रुपया नगद की राशि अपनी ओर से भेंट की । किसानों से मिले इस सहयोग के लिए सभी कांग्रेस जनों ने किसानों को धन्यवाद भी दिया। 
इस अवसर पर  कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश मेश्राम,ओम राठौर, वीरू यादव, हरमेश चावड़ा, सेवा गुप्ता, विनोद राजपूत, प्रकाश सोनी,  बाबा सोनी,अवध यादव, राकेश सिन्हा, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news