दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली/किरन्दुल, 13 जनवरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संगठन का विस्तार करते हुए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। जिसके तहत किरन्दुल ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर ए के सिंह को नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में खुशी है।
दंतेवाड़ा विधायक देवती महेंद्र कर्मा , छ. ग.औषधि बोर्ड के उपाध्याय छबिन्द्र कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव दीपक कर्मा, प्रदेश सचिव सुलोचना कर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम की अनुशंसा पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छ. ग. प्रभारी पी.एल.पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की सहमति से प्रदेश प्रभारी महामंत्री ( संगठन) चंद्रशेखर शुक्ला ने ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व ए के सिंह को सौंपा है। जिसके लिए श्री सिंह ने उनका आभार प्रकट किया है।
श्री सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा किया है, उस पर किरंदुल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरा उतरेगी और वर्तमान छ. ग. सरकार के जनकल्याण योजनाओं से आम नागरिकों को लाभान्वित करने के किरंदुल ब्लॉक काग्रेंस कमेटी पूरी टीम भावना से कार्य करेगी। मैं नहीं हम की भावना से किरंदुल ब्लॉक काग्रेंस कमेटी कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि जो पार्टी ने जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी, लगन, निष्ठा से करेंगे। एके सिंह के ब्लॉक अध्यक्ष बनाये जाने पर किरंदुल ब्लॉक यूथ कांग्रेस , महिला कांग्रेस, किरंदुल/ बचेली श्रम संगठन के पदाधिकारियों/ सदस्यों , नगर पालिका पदाधिकारियों के साथ साथ अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं, नगर परिवार के बुद्धिजीवियों /समाज सेवकों ,शुभचिन्तकों, परिवार सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।