दन्तेवाड़ा

पालिका अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा
28-Jan-2021 9:04 PM
  पालिका अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा

छत्तीसगढ़ संवाददाता

बचेली,  28 जनवरी। लौह नगरी बचेली में 72 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर पालिका कार्यालय एवं बस स्टेंड परिसर में पालिका अध्यक्ष पूजा साव ने तिरंगा झंडा फहराया।

इस अवसर पर पूजा साव ने समस्त नगरवासियो को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्र भक्ति सर्वोपरि है। आज के ही दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ था। उन सभी महानविभूतियों को स्मरण करते हंै, जिनके संघर्ष के बाद देश को आजादी मिली और फिर संविधान लागू हुआ।

राष्ट्रभक्ति नारों के साथ वातावरण गुंजायमान रहा। बच्चों द्वारा राष्ट्रभक्ति गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान ईमानदारी व उत्साहपूर्वक अपना कार्य वाले मेडिकल स्टाफ, पत्रकार, राशन में सहयोग देने वाली संस्था यूपी बिहार क्लब, छग सांस्क्ृतिक समिति, आदिवासी समिति एवं अन्य सभी कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया गया।

इस दौरान एसडीएम प्रकाश कुमार भारद्वाज, तहसीलदार पुष्पराज पात्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आईएल पटेल, संयंत्र उपमहाप्रबंधक संजय सरकार, सिविल सहायक महाप्रबंधक मोहम्मद जहीर अंसारी, खनन कनिष्ठ अधिकारी तिरथ प्रसाद, उपाध्यक्ष उस्मान खान, बचेली थाना प्रभारी अमित पाटले, अपेालो चिकित्सा प्रशासक डॉ हक, शासकी स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सा अधिकारी डॉ चंद्रवंशी,  डॉ जनार्दन राव, पूर्व पार्षद संजीव साव, संतोष दुबे, एम राजेश्वर पूर्ति, सीआरपीएफ कमांडेंट सहित समस्त पार्षदगण, कर्मचारी व नगरवासी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news