गरियाबंद

आठ लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत
05-Feb-2021 6:49 PM
आठ लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत

गरियाबंद, 5 फरवरी।  प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के दो प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत पीडि़त परिजन को कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर द्वारा 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुर तहसील के ग्राम गोलामाल निवासी 35 वर्षीय हेमबाई मांझी की 18 जून 2020 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम परिजन उनके पति चक्रधर को  राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 4 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह देवभोग तहसील के ग्राम मोखागुड़ा निवासी 60 वर्षीय नाभोराम के तालाब के पानी में डुबने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम परिजन उनके पुत्र महेश को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 4 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news