गरियाबंद

राजिम माघी पुन्नी मेला 27 से
08-Feb-2021 7:28 PM
राजिम माघी पुन्नी मेला 27 से

  केन्द्रीय समिति में भूपेश संरक्षक-ताम्रध्वज अध्यक्ष   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 8 फरवरी। राजिम माघी पुन्नी मेला 2021 का आयोजन माघ पूर्णिमा 27 फ रवरी से महाशिवरात्रि 11 मार्च तक आयोजित होने जा रहा है। इस आयोजन के लिए विभिन्न अधिसूचनाएं जारी की गई है। जिसमें 52 सदस्यीय केन्द्रीय समिति भी बनाई गई है। महानदी भवन मंत्रालय नया रायपुर से जारी आदेश के मुताबिक समिति के संरक्षक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा अध्यक्ष गृह धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू है। इस केन्द्रीय समिति में विशिष्ठ सदस्य के रूप से स्थानीय तीन वरिष्ठ पत्रकारों को भी शामिल किया गया है।

विशिष्ट सदस्यों में मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री गुरू रूद्र कुमार, सांसद सुनील सोनी, सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक धनेन्द्र साहू, विधायक अमितेष शुक्ल, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक डमरूधर पुजारी, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जनपद अध्यक्ष पुष्पा साहू फिंगेश्वर, जनपद अध्यक्ष देवनंदनी साहू अभनपुर, जनपद अध्यक्ष मगरलोड धनराज मध्यानी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा, रेखा-जितेन्द्र सोनकर अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम, राज महंत रामसुंदर दास पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष श्री राजीव लोचन ट्रस्ट कमेटी राजिम, सिरकट्टी आश्रम महाराज गोवर्धन शरण दास, प्रमुख संत विचार साहेब कबीर आश्रम नवापारा, कमल भाई अडिय़ा अध्यक्ष महाप्रभु वल्लभाचार्य प्राकट्य बैठक जी चंपारण, पत्रकार रमेश पहाडिय़ा, पत्रकार श्याम किशोर शर्मा, पत्रकार लीलाराम साहू, मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन, सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग छत्तीसगढ़ शासन, सचिव संस्कृति एवं पर्यटन विभाग छत्तीसगढ़ शासन, आयुक्त रायपुर संभाग, संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व रायपुर, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल रायपुर, रतीराम साहू, जीत सिंग, रामकुमार गोस्वामी, ताराचंद मेघवानी, बैशाखु राम साहू, लक्ष्मी साहू, कलेक्टर रायपुर/ धमतरी/ गरियाबंद, एसपी रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, डीई विद्युत मंडल सीएसपी डीसीएल नवापारा राजिम/धमतरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर/धमतरी/गरियाबंद, सीएमओ नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा/नगर पंचायत राजिम, कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण विभाग संभाग 3 रायपुर/धमतरी/गरियाबंद, कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन विभाग रायपुर/धमतरी/गरियाबंद, सहायक परिवहन आयुक्त रायपुर, खाद्य नियंत्रक रायपुर, एसडीओ वन विभाग राजिम/धमतरी, गिरीश बिस्सा ओएसडी एवं सदस्य सचिव स्थानीय समिति को गठन किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news