गरियाबंद

एकजुट होकर किसानों के हक के लिए लड़ेंगे-पवन साय
10-Feb-2021 5:46 PM
एकजुट होकर किसानों के हक  के लिए लड़ेंगे-पवन साय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 10 फरवरी।
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों का प्रथम बैठक भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुआ। बैठक में किसान मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के प्रारंभ में प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय ने दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया। बैठक की शुरुआत में सभी पदाधिकारियों ने अपना अपना परिचय दिया। पदाधिकारियों को किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल ने पार्टी का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। 

प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को आने वाले समय में बडे भूमिका के लिए तैयार रहने को कहा तथा आगामी विधानसभा चुनाव में किसान मोर्चा के माध्यम से प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय ने नवनियुक्त सभी प्रदेश पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा किसभी पदाधिकारियों को किसानों के हक के लिए लडऩा होगा। गांव-गांव में चौपाल लगाकर चर्चा करने पर उन्होंने जोर दिया। संगठन की संरचना पर चर्चा करते हुए प्रदेश के सभी जिलों एवं मंडल में इस माह के अंत तक कार्यकारिणी गठन करने को कहा।

किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानून के संदर्भ में सभी पदाधिकारियों को विस्तार से जानकारी दिया एवं इसे किसानों के हित में बताया किसान मोर्चा के माध्यम से नए कृषि कानून के बारे में गांव-गांव तक किसानों से चर्चा करने को कहा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूनम चंद्राकर ने भी बैठक को संबोधित किया। इस बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर ने किया तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री द्वारकेश पांडे ने किया। उपरोक्त जानकारी किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय साहू ने दिया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news