गरियाबंद

समस्त समस्याओं का समाधान है श्रीरामचरित मानस - चंदूलाल
28-Feb-2021 4:30 PM
समस्त समस्याओं का समाधान है श्रीरामचरित मानस - चंदूलाल

राजिम, 28 फरवरी। ग्राम टेका में आयोजित श्रीराम चरित मानसगान सम्मेलन के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण धर्म ग्रंथ श्रीरामचरितमानस सभी समस्याओं का एकमात्र समाधान है। इस धर्म ग्रंथ की अध्ययन और अनुकरण से मनुष्य जीवन का कल्याण होता है तथा सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान मिलता है। 

सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि राजनीति से पहले राम नीति की जरुरत है। श्रीराम चरितमानस में वर्णन मिलता है कि रावण का नाश भी राम नीति से हुआ था। इसी प्रकार अन्य कई उदाहरण भी मानस के अध्ययन में प्राप्त होते हैं। वास्तव में मानस एक ऐसा अद्भुत ग्रंथ है जिसकी अध्ययन अनुकरण से मनुष्य की सभी प्रकार की समस्याएं समाप्त हो जाती हैं तथा उसके जीवन का कल्याण सुनिश्चित होता है। यह ग्रंथ मनुष्य को दिग्भ्रम और दिशा हीनता के माहौल से बाहर निकालने में सफलता देता है। 

अंतिम दिवस  विभिन्न मानस टोलियों के वक्ताओं ने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर आयोजक समिति के चारचंद साहू, जनपद सदस्य होरीलाल साहू, सरपंच ठाकुर राम धु्रव, जिनेन्द्र साहू, मनहरण साहू, भूषण साहू, मोहन साहू, जालम साहू, डॉ दिलीप साहू, नोहर साहू, कुँवरलाल साहू, मोहन कुर्रे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण की उपस्थिति रही। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news